बड़ौत: ₹410000 व अन्य सामान लूट के मामले में वांछित शामली निवासी आरोपी गिरफ्तार, 3 अन्य आरोपी भेजे जा चुके हैं जेल
Baraut, Bagpat | Jun 18, 2025 दोघट पुलिस ने बुधवार दोपहर करीब 3 बजे बताया कि 17 मई को अज्ञात बदमाशों ने चित्तम खेड़ी निवासी श्री ओम से ₹410000, मोबाइल फोन, पैन कार्ड, आधार कार्ड व बाइक लूट ली थी। मामले में दोघट पुलिस द्वारा 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। जबकि वांछित चल रहे आरोपी देव पुर प्रकाश निवासी शामली को गिरफ्तार किया गया है, जिसके कब्जे से लूटे हुए ₹14040 बरामद।