बड़ौत: छपरौली क्षेत्र में सिपाही पर महिला से दुष्कर्म और वीडियो वायरल करने की धमकी देने का आरोप, थाने में आत्मदाह की चेतावनी
Baraut, Bagpat | Jun 18, 2025 छपरौली क्षेत्र में सिपाही पर महिला को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने व पीड़िता के फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगा है। पीड़िता ने बुधवार को बताया कि वह एक महीने से थाने के चक्कर लगा रही है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उसने कार्रवाई न होने पर बच्चों सहित थाने में आत्मदाह की चेतावनी दी है। दोनों एक ही गांव के निवासी हैं।