बड़ौत: बड़ौत क्षेत्र में मां-बाप ने बेटी की हत्या कर शव यमुना किनारे ले जाकर जलाया, राख व अस्थियां नदी में बहाई
Baraut, Bagpat | Jun 18, 2025 बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के गांव में प्रेम-प्रसंग के चलते 1 लड़की की उसके माता-पिता और भाई पर हत्या करने का आरोप लगा है। मंगलवार-बुधवार की मध्य रात्रि करीब 11 बजे लड़की की हत्या कर पिता और भाई शव कंधे पर लादकर यमुना किनारे ले गए। वहां शव को जला दिया। फिर अस्थियां और राख को यमुना में बहा दिया। बुधवार सुबह लड़की का फोन बंद आने पर प्रेमी ने अनहोनी की आशंका जताई।