बंदगांव: बंदगांव की करकट्टा घाटी में युवक की हत्या, सड़क किनारे मिला शव
पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगांव-कोचांग मुख्य मार्ग पर करकट्टा घाटी के समीप रविवार को एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जांच में युवक की सब्बल से वार कर हत्या किए जाने की बात सामने आई है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।