गुरुआ: मोहन चक गांव में समरसेबल मोटर चोरी, पुलिस कर रही जांच
Gurua, Gaya | Mar 12, 2025 गुरुआ थाना क्षेत्र के मोहन चक में समरसेबल मोटर चोरी का मामला सामने आया है। श्रीराम विवाह गांव निवासी नीतीश कुमार ने अपने खेत में 2 एचपी का मोटर लगाया था, जिससे मंगलवार की शाम करीब 9 बजे पटवन करने के बाद वे घर लौटे। बुधवार सुबह 8 बजे जब वे खेत पहुंचे तो मोटर गायब मिली।