गुरुआ: होली को लेकर पुलिस अलर्ट, कई गांवों में छापेमारी, नवाचक से 15 लीटर देसी शराब बरामद
Gurua, Gaya | Mar 11, 2025 होली पर्व के मद्देनजर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। अवैध शराब के खिलाफ मंगलवार की दोपहर 2 बजे सख्त कार्रवाई करते हुए गुरुआ थाना अध्यक्ष सरफराज इमाम के नेतृत्व में प्रखंड के आधा दर्जन गांवों में छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान नवाचक गांव से 15 लीटर देसी शराब बरामद की गई। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है।