गुरुआ: केंदुआ गांव में राजमजदूर की करंट लगने से मौत, परिवार पर गम का साया
Gurua, Gaya | Mar 12, 2025 गुरुआ थाना क्षेत्र के केंदुआ गांव निवासी 45 वर्षीय राजमज़दूर संजय मांझी की मौत बुधवार की दोपहर 2 बजे करंट लगने से हो गई। मृतक शेरघाटी में एक मकान की छत की ढलाई का काम कर रहे थे, तभी करंट की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन पहले तो इस खबर पर यकीन नहीं कर पाए,