गुरुआ: गुरुआ पुलिस ने नवाबचक में छापा मारा, 96 बोतल विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
Gurua, Gaya | Mar 12, 2025 गुरुआ थाना पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नवाबचक गांव में बुधवार की सुबह 11:00 छापेमारी कर 96 बोतल विदेशी शराब बरामद की है। इस दौरान पुलिस ने शराब तस्कर विंदेश्वर यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जो पहले भी शराब तस्करी के कई मामलों में जेल जा चुका है। उन्होंने कहा कि पुलिस अवैध शराब तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है