सवायजपुर: लूट की वारदात को पाली पुलिस ने चोरी के केस में किया दर्ज, चीनी मिल गेट से ट्रैक्टर ट्रॉली लूट ले गए थे बदमाश
रुपापुर चीनी मिल में गन्ने की तौल के बाद ट्रॉली में सो रहे चाचा-भतीजे और भांजे को बदमाशों ने तमंचे की बट से पिटाई कर ट्रॉली से नीचे फेंक दिया था और मोबाइल, रुपए व ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर भाग निकले थे। पीड़ित ने पाली थाने में लूट की तहरीर दी थी पर पुलिस ने चोरी की धाराओं में केस दर्ज किया।