सवायजपुर: खसौरा गांव में दबंगों ने युवक पर किया जानलेवा हमला, 4 सगे भाइयों पर मुकदमा दर्ज, पीड़ित के भाई ने वीडियो किया वायरल
हरपालपुर थाना क्षेत्र के खसौरा गांव में दबंगों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वह लहुलुहान हो गया। पीड़ित के भाई ने मामले की तहरीर देकर कर 4 सगे भाई आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित के भाई ने घटना का एक वीडियो भी रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल किया है।