देवबंद: श्रावण में मीट बिक्री का आरोप, हिंदू संगठनों ने ग्राहक बनकर होटल पर छापा मारा, 100 किलो मांस मिलने का दावा
श्रावण मास और कांवड़ यात्रा के दौरान मांस की बिक्री रोकने के निर्देशों के बीच देवबंद में कथित अवैध मीट बिक्री का मामला सामने आया है। विश्व हिंदू परिषद (VHP) और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने दारुल उलूम रोड स्थित मुस्लिम फंड के सामने रविवार दोपहर एक बजे‘मुरादाबाद बिरयानी शॉप’ पर पहुंचकर चिकन बिरयानी और मांस बेचे जाने का आरोप लगाया।