दीपावली एवं छठ पर्व के अवसर पर विद्यालय में रंगोली, मेहंदी प्रतियोगिता एवं योग-प्राणायाम का आयोजन
मधेपुरा जिले के सिंहेश्वर प्रखंड अंतर्गत UHSS बरहरी में दीपावली एवं छठ पर्व के अवसर पर छात्राओं के बीच रंगोली एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इस दौरान छात्राओं ने अपनी रचनात्मक एवं कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। साथ ही योग एवं प्राणायाम के माध्यम से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।
विद्यालय में आयोजित इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों में रचनात्मकता, सांस्कृतिक जुड़ाव तथा स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित किया गया।
#शिक्षाविभाग #मधेपुरा #सिंहेश्वर #रंगोलीप्रतियोगिता #मेहंदीप्रतियोगिता #योग_प्राणायाम #दीपावली #छठ2023Information & Public Relations Department, Government of Bihar