हाइड्रोसील ऑपरेशन के लिए भर्ती मरीज की मौत, अस्पताल में तोड़फोड़
मधेपुरा. आलमनगर प्रखंड मुख्यालय स्थित गीता नारायण अस्पताल में हाइड्रोसील ऑपरेशन के लिए भर्ती मरीज की मौत के बाद बुधवार को हंगामा हुआ. आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल में तोड़फोड़ की. परिजनों ने आरोप लगाया कि ऑपरेशन के दौरान मरीज का पेट चीर दिया गया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई और मौत हो गई. सूचना पर पुलिस और उदाकिशुनगंज एसडीएम पंकज घोष पहुंचे. एसडीएम के आश्वासन पर परिजन शांत हुए. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, मधेपुरा भेज दिया. मामले की जांच की जा रही है...
#Newskosisanchar11 #deshhitsamacher11 #SaharsaNagarNigam #SaharsaNews #saharsabihar #Saharsapolice #saharsa #politicalnewsजनता #engagement #BiharPolitics Arju Ansari Press
Madhepura, Madhepura | Nov 4, 2026