मनकापुर: करौंदी बीट के भीटेहरा गांव में वन माफियाओं काट डाले जंगल के बेशकीमती सागौन के पेड़, 11 बोटा लकड़ी बरामद
टिकरी रेंज के करौंदी बीट के भीटेहरा गांव मे वन माफ़ियाओं ने बेशकीमती सगौन का पेंड़ काट कर धराशाई कर दिया। पेंड़ के गिरने की आवाज सुनकर ग्रामीणों ने DFO को सूचना दी। जिसके बाद वन क्षेत्राधिकारी विनोद नायक फोर्स के साथ मौके पर पहुंच कर काटे गए, पेंड़ के 11 बोटा लकड़ी को कब्जे में लेकर संबंधित वन दरोगा व वन रक्षक से पूछताछ करते हुए आवश्यक निर्देश दिए।