मनकापुर: बभनान-गौर रेलवे स्टेशन के बीच ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की हुई मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
बभनान-गौर रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक के किनारे एक व्यक्ति का शव पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक युवक की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। रविवार को स्टेशन मास्टर गौर की मेमो पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर PM के लिये भेजा है। चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र तिवारी ने बताया कि परसरामपुर निवासी मृतक जंग बहादुर के परिजनों को सूचित किया गया है।