मनकापुर: घर से बाजार गई किशोरी को प्रेमजाल में फंसाकर युवक लेकर हुआ फरार, मनकापुर कोतवाली में अपहरण का रिपोर्ट दर्ज
एक गांव निवासिनी पीड़िता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि,उसकी 16 वर्षीय बहन घर से मनकापुर बाजार गई थी। इस बीच रास्ते में परसपुर महदौरा के फरमाज हुसैन उसकी बहन को अपनी प्रेमजाल में फंसाकर कहीं भगा ले गया। पीड़िता के अनुसार घर मे रखा जेवरात व ₹15 हजार भी गायब है। कोतवाल संतोष मिश्रा ने बताया कि पीड़िता के तहरीर पर आरोपी के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज किया गया है।