प्रतापगढ़: लाखापुर में राजस्व टीम ने दिया सात दिन का अल्टीमेटम, ईओ व चेयरमैन की शिकायत पर पुलिस ने रोका था निर्माण कार्य
नगर पंचायत मानधाता बाजार के वार्ड संख्या पांच लाखापुर में कुछ दबंग सरकारी जमीन पर कब्जा कर रहे थे। इसकी जानकारी होने पर पुलिस ने मना किया तो कार्य बंद कर दिया।पुलिस के जाने के बाद फिर से निर्माण कार्य शुरू कर दिया। नगर पंचायत चेयरमैन इन्द्रकली एवं ईओ मानधाता ने पुलिस एवं अन्य अधिकारियों को अवगत कराकर सरकारी जमीन पर निर्माण कार्य रोके जाने की मांग की।