प्रतापगढ़: बझोलवा गांव में बहन की डोली उठने के बाद भाई की पहुंची अर्थी, मचा कोहराम
अंतू थाना क्षेत्र के बझोलवा निवासी हरिलाल वर्मा की बेटी सीमा का रविवार को विवाह था। बारात सांगीपुर से आई हुई थी। बारात के कार्यक्रम के लिए रविवार की देर शाम दूध लाने हरिलाल का पुत्र अमन अपने रिश्तेदार प्रिंस के साथ बाबू गंज बाजार गया था। वापस लौटते समय सड़क दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। सोमवार को इलाज के दौरान प्रयागराज में उसकी मौत हो गई।