प्रतापगढ़: रामपुर गुड़रू के युवक को मां की दवा लेकर लौटते समय दबंगों ने पीटा, पुलिस में की गई शिकायत
रामपुर गुड़रू गांव के अभिषेक कुमार गुप्ता की मां बीमार थी।बैशपर से दवा लेकर आते समय गांव के किनारे रंजिशन तीन लोगों ने रोका, गाली-गलौज करते हुए डंडे से मार कर लहूलुहान कर दिया।शोर मचाने पर गांव के लोग पहुंचे तो तमंचा लहराते हुए जान माल की घमकी देते हुए बाइक से भाग निकले। घायल सोमवार की शाम करीब 6 बजे इलाज के बाद थाने पहुंचकर तीन लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी