राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ आज जिला चिकित्सालय विदिशा में विदिशा विधायक श्री मुकेश टंडन, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रीति राकेश शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों व अपर कलेक्टर श्री अनिल कुमार डामोर ने नन्हें-मुन्ने बच्चों को पोलियो की दो बूंद जीवन रक्षक खुराक पिलाकर किया। आइए, 5 वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलाकर पोलियो मुक्त भारत के संकल्प को साकार करें। #PulsePolio #PolioFreeIndia #DoBoondZindagiKi