कलेक्टर के निर्देशन में आंगनवाड़ी के नन्हे-मुन्हें बच्चों का प्राथमिक विद्यालयों में एक्सपोजर विजिट आयोजित
..
कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता के निर्देशन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती विनीता कांसवा के मार्गदर्शन में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आंगनवाड़ी केंद्रों के 3 से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए प्राथमिक विद्यालयों में एक्सपोजर विजिट का आयोजन कराया गया। इस पहल का उद्देश्य बच्चों को विद्यालय के वातावरण से परिचित कराना तथा प्राथमिक शिक्षा में सहज एवं आनंददायक प्रवेश सुनिश्चित करना है।
इसी क्रम में आंगनवाड़ी केंद्र 20/43 के बच्चों को प्राथमिक शाला बरईपुरा का भ्रमण कराया गया, जहां बच्चों का विद्यालय के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों से परिचय कराया गया। बच्चों ने विभिन्न खेल आधारित एवं शैक्षणिक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे वे खेल-खेल में विद्यालय के वातावरण, अनुशासन एवं सीखने की प्रक्रिया से परिचित हुए। इस दौरान विद्यालय के शिक्षकों का पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ।
इसके अतिरिक्त आंगनवाड़ी केंद्र 8/93, 8/94 एवं 8/95 के बच्चों का प्राथमिक सिंधी शाला तथा आंगनवाड़ी केंद्र 10/19 के बच्चों का प्राथमिक शाला नंदवाना में एक्सपोजर विजिट आयोजित किया गया। बच्चों ने कक्षाओं का अवलोकन किया, विद्यालय के विद्यार्थियों के साथ सहभागिता की तथा विभिन्न रचनात्मक एवं मनोरंजक गतिविधियों में भाग लेकर विद्यालय के वातावरण को निकट से समझा।
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित इस पहल से बच्चों में विद्यालय के प्रति आत्मविश्वास, जिज्ञासा एवं सीखने की रुचि विकसित हो रही है, जिससे उनका प्राथमिक शिक्षा की ओर संक्रमण अधिक सहज और प्रभावी बन सके।
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP #vidisha