घाटमपुर में जल निकासी की चिरकालिक समस्या का समाधान होने जा रहा है।अपना दल (एस) से विधायक सरोज कुरील ने सोमवार शाम 7 बजे बताया कि उनके प्रयासों से नगर विकास मंत्री ने 6 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। इसमें से एक करोड़ रुपये कार्य शुरू करने के लिए जारी कर दिए गए हैं।