मड़ावरा: गिदबहा गांव में शराब पीने और पैसे देने से मना करने पर युवक के साथ की गई मारपीट
थाना मड़ावरा क्षेत्र के ग्राम गिदवाहा में एक युवक के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। आरोप है कि युवक ने घर के सामने शराब पीने और पैसे देने से मना किया था, जिससे नाराज होकर आरोपियों ने उसकी पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल युवक को परिजन सीएचसी मड़ावरा लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार जारी है। बुधवार करीब 11 बजे दिन में,मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है।