अटेर: हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा, देश भक्ति के रंग में रंगा शहर
Ater, Bhind | Aug 14, 2026 भिंड शहर में आज शुक्रवार के रोज सुबह हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का उद्देश्य लोगों के बीच राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और अखंडता की भावना को मजबूत करना एवं तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को जागृत करना रहा। तिरंगा यात्रा में सांसद संध्या राय, विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह, सहित कई लोग मौजूद रहे