छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिला मुख्यालय के नजदीक रूनियाडीह, रामपुर, रामनगर, सोहागपुर और सरस्वतीपुर गांवों में जल जीवन मिशन योजना के तहत पानी की टंकियां बना दी गई हैं और पाइपलाइन भी बिछाई गई है, लेकिन अब तक पानी की सप्लाई शुरू नहीं हो सकी है। कहीं-कहीं टंकी निर्माण का काम पूरा हो चुका है, इसके बावजूद योजना की रफ्तार इतनी सुस्त है कि ग्रामीण आज भी अपने नलों में पानी आने का इंतजार कर रहे हैं।
वहीं, रामपुर गांव में बनी पानी की टंकी में निर्माण के साथ ही लीकेज शुरू हो गया है, जिससे योजना में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लग रहे हैं। मोदी सरकार की यह महत्वाकांक्षी योजना धरातल पर कितनी कामयाब है और कैसे दम तोड़ रही है, इसकी पूरी जमीनी पड़ताल जल्द ही देखिए सिर्फ फटाफट न्यूज पर।
#SurajpurNews #ChhattisgarhNews #JalJeevanMission #GroundReport #FatafatNews #Surajpur #CGNews #PublicIssue #CorruptionAlert #FatafatNews