राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर जागरूकता कार्यक्रम।
12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिकाधिक सुलहनीय मामलों के निष्पादन को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बेगूसराय के तत्वावधान में जिला अधिवक्ता संघ सभागार में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में न्यायिक पदाधिकारियों एवं अधिवक्ताओं ने लोक अदालत के माध्यम से मामलों के त्वरित, सरल एवं सौहार्दपूर्ण समाधान के लिए अधिवक्ताओं से सक्रिय सहयोग की अपील की।
डीएलएसए सचिव करुणानिधि प्रसाद आर्य ने बताया कि 01 सितंबर से ही प्री-लिटिगेशन एवं प्री-सिटिंग के माध्यम से मामलों के निष्पादन की प्रक्रिया शुरू है। ई-चालान, बैंक ऋण, विद्युत, नापतौल, चेक बाउंस एवं न्यायालय संबंधी विभिन्न सुलहनीय मामलों के समाधान के लिए विशेष बेंच के माध्यम से कार्य किया जा रहा है।
IPRD Bihar
#begusarai