जीविका दीदियों के आर्थिक सशक्तीकरण एवं आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यूको बैंक एवं जीविका के संयुक्त तत्वावधान में वित्तीय सशक्तीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूहों के बीच 101 करोड़ रुपये की ऋण राशि वितरित की गई। इस दौरान जीविका दीदियों के व्यक्तिगत उद्यम एवं व्यवसाय को बढ़ावा देने तथा ऋण प्राप्ति में सुगमता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। उत्कृष्ट कार्य करने वाली जीविका दीदियों, जीविकाकर्मियों एवं बैंककर्मियों को सम्मानित भी किया गया।
IPRD Bihar
JEEVIKA Bihar
#begusarai