बिहार सरकार के सात निश्चय-3 के तहत “सबका सम्मान, जीवन आसान” अभियान के अंतर्गत जिला पदाधिकारी, बेगूसराय श्री रिची पांडेय की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया।
इसमें विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित 28 आवेदन प्रस्तुत किए। भूमि विवाद, दाखिल-खारिज, सीमांकन, अतिक्रमण, राजस्व एवं पेंशन सहित विभिन्न मामलों पर जिला पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष जांच कर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े मामलों में लापरवाही अथवा अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा। जनता दरबार का फेसबुक के माध्यम से लाइव प्रसारण भी किया गया। जनता की सीधी पहुंच सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक सप्ताह सोमवार एवं शुक्रवार को जनता दरबार आयोजित किया जाता है।
IPRD Bihar
#begusarai
#easeofliving