बखरी प्रखंड के सकरपुरा पंचायत स्थित आंगनवाड़ी केंद्र संख्या-17, दास टोला में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत सखी वार्ता, जागरूकता एवं गोद भराई कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस दौरान दो गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की गई तथा महिलाओं एवं किशोरियों को बाल विवाह की रोकथाम, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, साइबर अपराध से बचाव, हेल्पलाइन नंबरों एवं नशा मुक्ति सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।
कन्या जन्मोत्सव के अवसर पर पांच बेबी किट वितरित किए गए। कार्यक्रम में 26 प्रतिभागियों ने भाग लिया। साथ ही वन स्टॉप सेंटर हेल्पलाइन 181 के प्रचार-प्रसार हेतु डोर-टू-डोर भ्रमण कर लोगों को उपलब्ध सेवाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र लाभुकों से आवेदन भी प्राप्त किए गए।
IPRD Bihar
WCDC Bihar
#begusarai