हुसैनगंज: बघौनी मोड़ के पास गिट्टी और सीमेंट से लदा ट्रैक्टर पुलिया से टकराया
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बघौनी मोड़ के समीप शनिवार की दोपहर 2 बजे हुसैनगंज से आंदर की ओर गिट्टी व सीमेंट लदा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पुलिया में टकरा गया। जिसमें ट्रैक्टर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। गया। चालक बाल बाल बच गया है। ट्रैक्टर मालिक ने आनन फानन में जेसीबी के सहारे क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर को लेकर अपने साथ चला गया।