हुसैनगंज: हुसैनगंज थाना में आयोजित जनता दरबार में भूमि विवाद के 6 मामलों में से 2 का हुआ निष्पादन
हुसैनगंज थाना परिसर में सीओ दिव्य प्रकाश व थानाध्यक्ष विजय कुमार यादव की अध्यक्षता में शनिवार की संध्या 4 बजे भूमि विवाद से संबंधित जनता दरबार में फरियादियों की फरियाद सुनी गई। इस सबंध में सीओ ने बताया कि कुल 6 मामलें आये हुए थे।जिसमें 2 का निष्पादन कर दिया गया है। 4 मामले पर नोटिस जारी की गई।