*🚨 हजारीबाग में कल से RO पानी प्लांटों पर लगेगा ताला! 💧 हजारों लोगों के सामने खड़ा हो सकता है पेयजल का संकट?*
हजारीबाग में RO पानी प्लांट संचालकों ने बड़ा फैसला लिया है। नगर निगम की ओर से जारी नोटिस के बाद जिले के RO प्लांट संचालकों में नाराजगी है। संगठन ने 17 नवंबर से अनिश्चितकाल के लिए सभी RO प्लांट बंद रखने का निर्णय लिया है।
दरअसल, नगर निगम ने संचालकों को महज एक सप्ताह के भीतर CGWA प्रमाणपत्र, वाटर टेस्टिंग रिपोर्ट और अन्य दस्तावेजों के साथ पंजीकरण कराने का निर्देश दिया है। इसके लिए ₹5,000 पंजीकरण शुल्क और ₹25,000 वार्षिक नवीनीकरण शुल्क की मांग की गई है।
संगठन का कहना है कि निर्धारित प्रक्रिया और शुल्क पूरा नहीं करने पर दंडात्मक एवं कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। इसी कार्रवाई के डर से संचालक अपने प्लांट बंद करने को मजबूर हो रहे हैं।
📢 16 नवंबर को संत कोलंबस कॉलेज के सामने केबी सहाय पार्क में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया। बैठक की अध्यक्षता मुक�
Barkatha, Hazaribagh | Nov 17, 2026