चतरा चतरा में कोयला खनन परियोजना के विस्तार को मिली मंजूरी, कटेंगे 5.67 लाख पेड़।
चतरा जिले में ओपन कास्ट कोयला खनन परियोजना के विस्तार के लिए 928.03 हेक्टेयर वन भूमि को अन्य कार्यों के लिए इस्तेमाल करने की योजना को पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के तहत वन सलाहकार समिति से सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है. इस प्रस्तावित योजना के तहत 5.67 लाख पेड़ (जिनमें 2.43 लाख साल के पेड़ शामिल हैं) काटे जाएंगे. इनमें 2.43 लाख साल के पेड़ शामिल हैं. इसके साथ ही इस परियोजना से इस क्षेत्र में मानव-हाथी संघर्ष के और बढ़ने की आशंका भी है. वैसे भी झारखंड में मानव-हाथी संघर्ष एक गंभीर पर्यावरणीय और सार्वजनिक सुरक्षा का मुद्दा गंभीर रहा है. इसके मुख्य कारणों में प्राकृतिक आवास का तेजी से खंडित होना, वनों की कटाई, खनन और कृषि क्षेत्र का विस्तार शामिल हैं.
रिपोर्ट के मुताबिक 'अशोक एक्सपेंशन ओपनकास्ट कोल माइनिंग प्रोजेक्ट' नामक इस परियोजना का लक्ष्य प्रति वर्ष 20 मिलियन ट