राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पत्रकारिता की भूमिका और महत्व
देशभर में 16 नवंबर को राष्ट्रीय प्रेस दिवस मनाया जा रहा है। यह दिन पत्रकारिता की स्वतंत्रता, जिम्मेदारी और लोकतंत्र के प्रति सच और निष्पक्षता की रक्षा को समर्पित है। इस दिन वर्ष 1966 में भारतीय प्रेस परिषद के गठन की याद की जाती है, जो प्रेस की स्वतंत्रता सुनिश्चित करता है।
पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ माना जाता है। जब विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका में कोई चूक होती है, तब पत्रकार जनता की आवाज बनकर सच को सामने लाते हैं। डिजिटल युग में पत्रकारिता के रूप बदल गए हैं, लेकिन सबसे बड़ी चुनौती फेक न्यूज से बचना और सत्य को बनाए रखना है। इंडिया न्यूज़ दर्शन की ओर से सभी पत्रकारों को इस अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दी गई हैं।