बूंदी: दीपावली को लेकर नगर परिषद की ओर से शहर में चलाया जा रहा विशेष सफाई अभियान
Bundi, Bundi | Oct 30, 2024 दीपावली पर्व को लेकर नगर परिषद सभापति सरोज अग्रवाल के निर्देश पर नगर परिषद द्वारा शहर में विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। जिसको लेकर मुख्य बाजार सहित गली मोहल्ला में लगे कचरे के घेरे को हटाने का कार्य किया जा रहा है। नगर परिषद द्वारा शहर को 10 सेक्टर में बाट कर सफाई अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें सफाई निरीक्षक के निर्देश पर सफाई कर्मी सफाई कर रहे हैं।