बूंदी: जिले में 18 से 20 नवंबर को होगा ‘बूंदी महोत्सव-2024’ का आयोजन, जिला कलेक्टर ने कार्यक्रमों को लेकर ली समीक्षा बैठक
Bundi, Bundi | Oct 30, 2024 जिले में आगामी 18 से 20 नवंबर को आयोजित होने वाले बूंदी महोत्सव-2024 के आयोजन को लेकर जिला पर्यटन विकास समिति की बैठक बुधवार को जिला कलक्टर अक्षय गोदारा की अध्यक्षता में हुई। इसमें बूंदी उत्सव आयोजन को लेकर व्यापक प्रचार प्रसार को लेकर बैठक आयोजित हुई। बैठक में आयोजन को भव्य बनाने को लेकर विचार विमर्श का समिति बनाने का निर्णय लिया गया।