बूंदी: बूंदी:अवैध खनन व परिवहन की रोकथाम के लिए चलाए विशेष अभियान - जिला कलेक्टर
Bundi, Bundi | Oct 30, 2024 जिले में अवैध खनन और परिवहन की रोकथाम के लिए अब तक की गई कार्रवाई तथा रोकथाम अधिक प्रभावी बनाने को लेकर जिला कलक्टर अक्षय गोदारा की अध्यक्षता में बुधवार को जिला कलक्टर कक्ष में बैठक का आयोजन किया। बैठक में जिला कलेक्टर ने अवैध खनन परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए जिला कलेक्टर ने निर्देश दिए कि अवैध खनन में प्रयुक्त वाहनों पर कार्रवाई की जाए।