बूंदी: दीपावली पर बरतें सावधानी, मनाएं स्वस्थ दीपावली : CMHO डॉ. ओपी सामर
Bundi, Bundi | Oct 30, 2024 सीएमएचओ डॉ.ओ पी सामर ने दीपावली के अवसर पर जिलेवासियो को बधाई देते हुए त्यौहार मनाते समय सावधानी बरतने के लिए जागरूक किया।उन्होंने कहा कि दीपावली एक खूबसूरत त्यौहार है जो हमारे जीवन में खुशियांलेकर आता है। इस त्योहार को दोस्तों और परिवार के साथ मिलकर मनाने का अलग ही आनंद है, लेकिन इस त्योहार के मौसम में प्रदूषण, धूल और धुंध का स्तर भी बहुत ज्यादा होता है।