बूंदी: भगवान धन्वंतरि जयंती के अवसर पर बालचंद पाड़ा स्थित राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय में की गई पूजा-अर्चना
Bundi, Bundi | Oct 30, 2024 धन्वंतरि जयंती के अवसर पर बालचंदपाडा स्थित राजकीय जिला आयुर्वेद चिकित्सालय में आरोग्य के देवता भगवान धन्वंतरिजी का विधि विधान के साथ पूजन कर सभी के आरोग्य की कामना की।इस अवसर पर पीएमओ डॉ सुनील कुशवाह, डॉ विजेंद्र कुमार मीणा, आरोग्य समिति के कैसी वर्मा, चंद्रप्रकाश सेठी, ध्रुव व्यास & रेडक्रास सोसायटी के पुरूषोत्तम पारीक समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।