बूंदी: बजरी माफिया के साथ मिठाई खाने पर 2 एएसआई को जिला पुलिस अधीक्षक राजेंद्र मीणा ने किया निलंबित
Bundi, Bundi | Oct 29, 2024 सदर थाने के दो एएसआई को जिला पुलिस अधीक्षक राजेंद्र मीणा ने बजरी माफिया के साथ होटल में बैठकर मिठाई खाने पर निलंबित कर दिया। जिला पुलिस अधीक्षक राजेंद्र मीणा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उच्च अधिकारियों के निर्देश पर एएसआई ज्ञानेंद्र सिंह व राजेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया। दोनों एएसआई पर बजरी माफिया के साथ होटल में बैठकर मिठाई खाने का आरोप है।