कैरो: कैरो में छह माह से टूटा कोयल नदी का पुल, मरीजों से किसानों तक सब परेशान, 20 किमी अतिरिक्त दूरी की मजबूरी।
कैरो प्रखंड अंतर्गत हनहट-मदरसा सड़क पर मनोकामना सिद्ध बाबा भोलेनाथ मंदिर के समीप कोयल नदी पर बना पुल पिछले करीब छह से सात माह से क्षतिग्रस्त होकर आवागमन के लिए बाधित है। रविवार दोपहर करीब 12 बजे इस मार्ग का जायजा लेने पर पुल की यही स्थिति देखने को मिली।