छतरपुर में बारिश ने सरकारी स्कूलों की हकीकत सामने ला दी है।,राजनगर तहसील के ग्राम गंज की प्राथमिक शाला में क्लासरूम के अंदर तक पानी भर गया। वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग के अधिकारी भी अब सफाई देते नजर आ रहे हैं।,वीडियो में साफ दिख रहा है कि जर्जर भवन की छत से पानी टपक रहा है और क्लासरूम में सैलाब आ गया है। ,बच्चे बस्ता उठाकर बाहर निकल रहे हैं। स्कूल की हालत देखकर हर कोई हैरान है।मामला सामने आने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने जांच के आदेश दे दिये है , उन्होंने तुरंत अपने AC और DPC टीम को मौके पर भेजकर परीक्षण करवाने के आदेश दिए हैं।
हिमांशु अग्रवाल
छतरपुर