छतरपुर के सटई थाना क्षेत्र से सनसनीखेज मामला सामने आया है सिगरामपुरा गांव के 22 वर्षीय युवक प्रेम लाल रैकवार की हत्या कर दी गई।आटा पिसाने निकले युवक का शव अमरोनिया गांव के पास जंगल में एक नाले के अंदर जमीन में दबा मिला।, प्रेम लाल शुक्रवार को घर से आटा पिसाने निकला था लेकिन रात तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने तलाश शुरू की तो बीती शाम पुलिस और ग्रामीणों ने अमरोनिया गांव से जंगल में नाले के भीतर जमीन में दबा उसका शव बरामद किया,शव को सटई PHC की मर्चुरी में रखा गया। आज डॉक्टरों की टीम ने पोस्टमार्टम किया प्रारंभिक जांच में हत्या की पुष्टि होने पर पुलिस ने जांच तेज कर दी है घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया।मृतक की दो महीने पहले ही शादी हुई थी मृतक के परिजनों का आरोप है कि मृतक की पत्नी का शादी के पहले प्रेम प्रसंग चल रहा था ,उसी ने साजिश रचकर प्रेमी से उसकी हत्या करवाई है ,मृतक के परिजनो और ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर जाम लगा दिया , तहसीलदार के साथ मिलकर परिजनों को समझाकर जाम खुलवाया गया है। हालांकि पुलिस ने अभी कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा।
हिमांशु अग्रवाल
छतरपुर