बिजावर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: टपरिया से 80 हजार की अवैध शराब जब्त, एक गिरफ्तार
छतरपुर जिला पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बिजावर थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है।
पुलिस ने गुलाट हार स्थित एक खेत की टपरिया पर छापा मारकर 15 पेटी (करीब 135 लीटर) अवैध शराब बरामद की। जब्त शराब की कीमत लगभग 80 हजार रुपये आंकी गई है।पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई के बाद आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। सीएसपी अरुण सोनी के मुताबिक, पुलिस ने मौके से एक आरोपी शहजाद खान उर्फ सोना को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है, वहीं दूसरे फरार आरोपी सलमान बेग की तलाश की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
हिमांशु अग्रवाल
छतरपुर