पिंड्रा: मिर्जामुराद थाने की पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर लूट के आरोपी को किया गिरफ्तार
वाराणसी के मिर्जामुदार थाना क्षेत्र की पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर लूट के अभियुक्त अभिषेक सिंह उर्फ निखिल सिंह को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के पास से लूट के पैसे के साथ एक आधार कार्ड की फोटो कॉपी बरामद किया। पुलिस के अनुसार आरोपी पर लूट किए जाने का आरोप था, सूचना मिलने पर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।