पिंड्रा: चोलापुर पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र की पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आत्महत्या के उकसाने के आरोपी सूबेदार राजभर और हरिराम यादव को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों पर वर्ष 2023 में मुकदमा दर्ज किया गया था। दोनो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।