पिंड्रा: जिले में होने वाले मैराथन के लिए जिलाधिकारी ने जारी की जर्सी, इंटरनेशनल बॉक्सर मैरीकॉम होंगी शामिल
वाराणसी में 27 अक्तूबर को होने वाले मैराथन की जर्सी जिलाधिकारी ने मंगलवार को जारी किया। उत्कर्ष फाइनेंश की तरफ से करवाए जा रहे इस मैराथन में इंटरनेशनल बॉक्सर एस.मैरीकॉम शामिल होंगी। इस मैराथन को लेकर जिलाधिकारी ने सभी से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील किया। उन्होंने बताया कि मैराथन में निःशुल्क एंट्री होगी और ग्रीन काशी, क्लीन काशी का संदेश दिया जाएगा।