पिंड्रा: शिवपुर पुलिस ने नाबालिग लड़की को भगाने और दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार
वाराणसी के शिवपुर पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप तौसीफ को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि नाबालिग के परिजनों ने शिकायत किया था, कि 20 सितंबर को आरोपी ने नाबालिग को बहला फुसलाकर स्कूल जाते समय भगाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत पर प्राथमिक जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया हुआ।