पिंड्रा: फूलपुर थाने की पुलिस टीम ने 40 लीटर अवैध शराब के साथ 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया
वाराणसी में अपराध की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान फूलपुर पुलिस ने अवैध शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। फूलपुर थाना प्रभारी ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि फूलपुर के करवल गांव में तीन लोगो के द्वारा अवैध रूप से शराब की बिक्री की जा रही है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर तीन अभियुक्तों के पास से 40 लीटर अवैध शराब की खेप बरामद किया।