आबू रोड: आबूरोड नगर पालिका में कथित भ्रष्टाचार की जांच शुरू, एसडीएम ने तीन दिन में रिपोर्ट और रिकॉर्ड मांगे
आबूरोड नगर पालिका में कथित भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर प्रशासन ने जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है। उपखंड अधिकारी डॉ. अंशु प्रिया ने अधिशासी अधिकारी को नोटिस जारी कर तीन दिन में विस्तृत तथ्यात्मक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।यह कार्रवाई पूर्व पार्षद एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष की शिकायत के आधार पर की गई है।